बीरभूम।वायु सेना के एक जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना बीरभूम-झारखंड से सटे रामपुरहाट के सुंड़ीचुयार एयरबेस में घठी। जहां वायु सेना के एक जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम परमीज धनराज सिंह (21) है| वह गुजरात का निवासी बताया जा रहा है। कई दिनों से यह जवान मानसिक अवसाद से ग्रस्त था। एयरबेस के कैंपस में सबसे नजर बचा कर जवान ने अपने सिर में गोली मार ली। घटनास्थल पर ही जवान की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पारिवारिक कारणों से ही जवान ने आत्महत्या की है। मृतक के अन्य साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सेना मृतक जवान के शव को उसके घर भेजने की व्यवस्था कर रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •