कोलकाता।आज भोर तड़के से राज्य के तामाम जिलों से जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की महानगर कोलकाता में सभा के लिये भाजपाइयों की टोली शहर की ओर कूच किया तो वहीं महानगर कोलकाता में तमाम जगहों से भाजपाइ जुलूस निकाल कर सभा स्थल तक पहुंचे व भाजपा के समर्थन में जमकर नारे बाजी की। आज पोर्ट विधान सभा क्षेत्र से भी अदित्यनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई व रैली में शामिल भाजपाई सभा स्थल में पहुंचे। जानकारी देते हुए भाजपा नेता सुरेन्द्र राय ने बताया कि उक्त रैली में युवा वर्ग से लेकर महिलाओं ने भी उत्तसाह से हिस्सा लिया। इस दौरान कमलेश बाल्मिकी, अनिल राय, महेश राम, अवध किशोर गुप्ता, रामचंद्र जायसवाल, रामाकांत अहीर,भवतारण पाण्डेय, धीरज सिंह, अमित गिरी, पुरुषोत्तम झा, सरोज सिंह, बिमला सिंह आदी नेता शामिल हुए।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •