बदमाशों ने किया वाहन पर पथराव

हमले का आरोप तृणमूल पर

बांकुड़ा। एक बार फिर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष हमले के शिकार हुए हैं। दिलीप घोष पर हमले को लेकर भाजपाईयों में रोष है। बांकुड़ा जिले के खतड़ा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  अध्यक्ष दिलीष घोष की कार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। दिलीप घोष ने इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना उस समय हुई जब इलाके में भाजपा अध्यक्ष के एक कार्यकर्ता के घर पर रात के खाने के बाद दिलीप खत़ड़ा में अपने होटल वापस लौट रहे थे। घोष ने बताया, ‘बुधवार रात भी कुछ बदमाशों ने मेरे वाहन पर कुछ पत्थर फेंके।’ उन्होंने कहा कि वे भाजपा को भी अपशब्द कह रहे थे। घोष ने बाद में पुलिस के समक्ष एक शिकायत भी दर्ज कराई है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले बदमाशों का सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ ताल्लुक है। उन्होने कहा, ‘टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मुझ पर और मेरे वाहन पर हमला किया। राज्य में लोकतंत्र का कोई नामोनिशां नहीं है। भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।’वहीं बांकुड़ा जिला टीएमसी नेतृत्व ने आरोप को आधारहीन करार दिया और कहा कि हमला राज्य बीजेपी में मची अंदरूनी कलह का नतीजा है और इसका सत्तारूढ़ पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ नादिया जिले के चकदाहा में एक बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे भाजपा के एक अन्य नेता और पूर्व विधायक के कार पर बुधवार को अज्ञात लोगों ने हमला किया था। दिलीप घोष ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कहा कि बंकुड़ा जिले के खतड़ा में आज प्रस्तावित आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए वह बुधवार रात को खतड़ा पहुंच गए थे। जब वे अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के यहां से भोजन करके निकल रहे थे तभी उन पर तृणमूल कांग्रेस समर्थक असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी पर हमला हुआ जिसमें गाड़ी का शीशा टूट गया। उनको गाड़ी से खींच के निकालने का प्रयास हुआ और स्थानीय नेताओं की जमकर पिटाई की गई। उनका आरोप है कि ये सब तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर हुआ।
Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •