कोलकाता। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास पर विश्वास रखते हैं। ऐसे में इस राज्य के भी श्रमिकों के हितों की अनदेखी की जा रही है और राज्य में आज भी राज्य में हर स्तर के श्रमिकों की स्थिति दयनीय है। उक्त बात भाजपा के भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कांउसिल के प्रदेश महा सचिव सुनील कोले ने कही। वह इस दिन एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहें थें। कोले ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की उक्त यूनियन संकल्प बद्ध है कि राज्य के हर स्तर के श्रमिकों के हितों के लिये हर लड़ाई को वह लड़ेगी। कारण किसी भी राष्ट्र के निर्माण में श्रमिक वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान होता है। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कांउसिल (बीजेएमटीयूसी) का गठन ही इसलिये किया गया है ताकि श्रमिकों को उनका हक मिल सके। वाम मोर्चा के दौर से लेकर इस सरकार के दौर में कल कारखानों की शामत आ गई है। श्रमिक इस राज्य में बेरोजगारी के सिकार होकर पलायन भी कर रहे हैं। ऐसे में हमलोग 13 तारीख को केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री संतोष गंगवार से भेंट कर मामले पर बात करेगें और फिर आगे की कार्रवाई तय होगी। संतोष गंगवार को विकास पुरुष भी कहा जाता है और ुम्मीद है कि वह इस राज्य के श्रमिकों के हित पर हमे सकरात्मक दिशा प्रदान करेगें।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •