मुर्दा चोर की मौत को लेकर रुहानी ताकतों की चर्चा
घटना को लेकर पुलिस के होंश भी फाख्ता

कोलकाता। इस राज्य में भी मुर्दा बेचने का कारोबार हो रहा है।दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना अंतर्गत माझेरहाट इलाके के पीरपुकुर में एक कब्रिस्तान में आज एक ऐसा ही मामला सामने आया। लेकिन सबसे रहस्यमय बात तो यह है कि उक्त कब्रिस्तान में मुर्दा चुराने आये एक मुर्दा फरोंश इस्लाम गाजी की मौत भी कब्रिस्तान में हो गई। ममाला काफी रहस्यमयी हो गया है और घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाओं का दौर भी गरम है। भले ही पुलिस व कई सूत्र यह कह रहें हों कि मुर्दा चुराने आये मुर्दा फरोंश की मौत साजिश हो सकती है। लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो मुर्दा फरोंश की मौत को रुहानी ताकतों सो जोड़कर देख रहें हैं। पुलिस व लोगों ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना अंतर्गत माझेरहाट इलाके के पीरपुकुर में एक कब्रिस्तान में कब्र से कथित तौर पर शव चुराने आये युवक का शव कब्र में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम इस्लाम गाजी उर्फ बापी है| बताया जा रहा है कि गत 21 जुलाई को इलाके की ही पचास वर्षीय वृद्धा जामिला बीबी की हृदयाघात से मौत हो गई थी। उसके बाद उनके शव को दफना दिया गया था|। शनिवार को जामिला बीबी के कब्र के नजदीक स्थानीय निवासी इस्लाम गाजी उर्फ बापी का गंजी और जूता स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि बापी ने जामिला बीबी का का शव चुराया है। स्थानीय लोगों ने इलाके में बापी को ढूंढना शुरू किया, लेकिन बापी की कहीं खोज खबर नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बारुईपुर थाने में मामले की सूचना दी। खबर पाकर बारुईपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उनकी उपस्थिति में स्थानीय लोगों ने जामिला बीबी का कब्र खोला| कब्र के भीतर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गये। लोगों ने देखा जामिला बीबी के कब्र के अंदर जामिला बीबी के शव के साथ इस्लाम गाजी का शव भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने इस्लाम गाजी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या इस्लाम गाजी सच में जामिला बीबी के शव को चुराने उसके कब्र के पास आया था या किसी ने इस्लाम गाजी का खून करके उसके शव को जामिला बीबी के कब्र में डाल दिया। मामला इतना संंजिदा हो गया है कि घटना पर रुहानी ताकतों का हाथ होने की बात भी कही जा रही है। ऐसे लोग हैं जिनका मानना है इस्लाम गाजी के घिनौनी हरकत की सजा रुहानी ताकतों ने अपने तरीके से दिया है।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •