राजनीति के गलियारे में द्विअर्थी कयास शुरु

कोलकाता। लगता है कि राज्य की मुख्यमंत्री भी दान पुण्य में आस्था रखती है।शायद यही कारण हो सकता है कि उन्होंने आज कहा कि वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष गाय दान करेंगी। जी हां, विधानसभा में एक सवाल के बदले में खड़गपुर पश्चिम से विधायक सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह घोष को गाय दान करेंगी। वैसे यह भी बताना जरुरी है कि विधानसभा में दिलीप घोष ने कहा कि पिछले 10 सालों में आंध्र प्रदेश में मछली का उत्पादन 133 प्रतिशत बढ़ा है जबकि इस राज्य में केवल 20 प्रतिशत। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों का पसंदीदा भोजन मछली है। ऐसे में उत्पादन बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन पालन विभाग के अधिकारियों को आंध्र प्रदेश जाकर वहां के मछली पालन इंफ्रास्ट्रक्चर को समझना चाहिए ताकि राज्य में मछली का उत्पादन बढ़ाया जा सके‌। दिलीप घोष के इस सुझाव पर मत्स्य पालन मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा की जगह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवाब देना शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘बंगाल के लोग मछली खाएंगे या मांस यह लोग तय करेंगे‌। आप लोग तो ना तो मछली खाएंगे ना मीट।’ ममता ने कहा, ‘बंगाल के लोगों का मुख्य भोजन है मछली-भात। गरीब से गरीब लोग यहां मछली खाते हैं। आंध्र प्रदेश के लोग इडली डोसा खाते हैं, बिहार के लोग रोटी तड़का खाते हैं।’ इसके बाद दिलीप घोष पर कटाक्ष करते हुए ममता ने कहा,’बंगाल के लोगों की फूड हैबिट के बारे में आप लोग नहीं जानते हैं। उनके बारे में जाने बगैर कुछ भी बोलने से काम नहीं चलेगा।’ इसके बाद ममता ने कहा, ‘ राज्य सरकार ने मछली पालन शुरू किया है। मेरा लक्ष्य है कि दूसरे राज्यों से मछली आयात ना कर बंगाल में इतनी अधिक मछली पालन किया जाए कि यहां के लोगों की जरूरतें पूरी हो सकें।’ इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अफ्रीका यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘आप लोगों ने जो शुरू किया है उससे तो ऐसा लगता है कि अब गाय गिफ्ट करना होगा। विदेशों में प्रधानमंत्री गाय दान कर रहे हैं।अब हम लोग भी यही करेंगे। सबसे पहले आपको मैं गाय दान दूंगी। अब तो ऐसा लगता है कि शादी में भी गाय गिफ्ट देना पड़ेगा।’बहरहाल सीएम ममता बनर्जी का श्री घोष को गाय दान करने की बात का जो भी मंशा रही हो लेकिन राजनीति के गलियारे में तमाम तरह के द्विअर्थी कयास लगाये जा रहे है।
Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •