कोलकाता। लाल बाल पाल ही नहीं बरन आजाद हिंद फौज से लेकर तमाम श चंद्रशेखर आजाद सहित तमाम शहीदों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। राज्य सचिवालय सूत्रों के अनुसार सबसे पहले उन्होंने लाल बाल पाल की त्रिमूर्ति जोड़ी में से बाल गंगाधर तिलक को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं लाल-बाल-पाल में से बाल गंगाधर तिलक को उनके जन्मदिन पर याद कर रही हूं। इसके बाद उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए लिखा, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को उनके जन्मदिवस पर अशेष श्रद्धांजलि। इसके बाद उन्होंने नेताजी के अंगरक्षक व आजाद हिंद फौज में महिलाओं की भूमिका बनाने में अहम रोल निभाने वाली महिला कैप्टन लक्ष्मी सहगल को याद किया और लिखा कि आजाद हिंद फौज की अहम किरदार रहीं लक्ष्मी सहगल को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। इन सभी लोगों के अलावा ममता बनर्जी ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की पूर्व प्रमुख रही सिस्टर निर्मला को याद किया एवं लिखा कि जन्मदिवस पर सिस्टर निर्मला को याद कर रही हूं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •