दावा किया कि, तृणमूल को वोंट नहीं देने पर रची जा रही है साजिश

कोलकाता। सत्ताधारी तृणमूल सरकार पर भाजपा द्वारा जुबानी हमला लगातार जारी है। प्रदेश भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ कोई भी मौका गवांना नहीं चाहती है शायद यही कारण है कि आज प्रदेश भाजपा ने एक विज्ञप्ति जारी कर दावा किया कि, ममता सरकार को राज्य के ज्यादतर युवा वोंट नहीं दोते हैं यही कारण है कि राज्य सरकार इन्हें रोजगार या यबं कहे कि नौकरी का अवसर नही दे रही है। भाजपा द्वारा आज दावा किया गया है कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को जान-बूझकर नौकरी नहीं दे रही है। भाजपा ने इसे साजिश भी करार दिया। भाजपा का दावा है कि पूरे देश की तरह यहां के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं और तृणमूल को वोट नहीं देते। इसलिए राज्य सरकार उन्हें बेरोजगार रख रही है, जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अतिरिक्त समय के लिए काम पर लगा रही है। इस बारे में भाजपा की ओर से राज्य सरकार के उस आदेश का उल्लेख किया गया है, जिसमें राज्य के खाद्य विभाग ने 1200 अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को 1 साल के लिए अतिरिक्त तौर पर काम पर रखने का निर्णय लिया है। राज्य खाद्य विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर बताया है कि आगामी खरीफ फसल उत्पादन के दौरान भारी संख्या में किसानों से राज्य सरकार धान खरीदेगी। केंद्र की ओर से एमएसपी की बढ़ोत्तरी के कारण प्रति क्विंटल धान का मूल्य 200 रुपये बढ़ चुका है। ऐसे में काफी संख्या में किसान राज्य सरकार को अपना आनाज बेचेंगे। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। इसी के मद्देनजर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक साल के लिए अतिरिक्त तौर पर कार्य पर रखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है और पूछा है कि अवकाश प्राप्त लोगों की जगह बेरोजगार युवाओं को नौकरी पर रखा जा सकता था। इससे कम से कम 1 साल के लिए उनका भरण पोषण चल जाता लेकिन राज्य सरकार ऐसा नहीं कर रही है क्योंकि वह जानती है कि यहां के युवा तृणमूल को वोट नहीं देते। अभी 24 घंटे भी नहीं बिते होंगे कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया था कि बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव में कम से कम 26 सीटें जीतकर भाजपा ममता बनर्जी के सपनों की हवा निकालेगी।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •