भाजपा का होगा राज्य की 26 सीटों पर कब्जा

मालदा। राज्य में सत्ताधारी तृणमूल व विरोधी पार्टी भाजपा के बीच जमकर वाक्य युद्ध भी चल रहा है।भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर ममता सरकार को चुनौती देते हुए जुबानी हमला किया। तृणमूल के शहीद दिवस के दूसरे दिन ही मालदा जिले के सफर पर गये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीएम ममता बनर्जी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा में भाजपा राज्य में 26 सीटें जीतेगी। दिलीप घोष ने तृणमूल के शहीद दिवस की जनसभा से मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के एक दावे के जवाब में खुद दावा किया है कि भाजपा राज्य में 26 सीटें जीतेगी। सीएम ममता बनर्जी ने उक् सभा से कहा था कि तृणमूल राज्य की सभी 42 सीटों पर जीत करेगी। प्रतिक्रिया देते हुए दूसरे दिन आज सुबह दिलीप घोष ने कहा कि समावेश शहीदों को याद करने के लिए था लेकिन ममता ने 10 सेकेंड के लिए भी किसी शहीद को याद नहीं किया। सभा मंच पर चढ़ने के बाद भाजपा सिर्फ भाजपा का मंत्र जपती रहीं। यह बंगाल में बढ़ रही भाजपा की ताकत से ममता का डरी है।दिलीप घोष ने कहा कि उनके भाषण में झलक रहा था कि कैसे वे डरी हुई हैं। अपने पूरे संबोधन में ममता ने केवल भाजपा का नाम लिया शहीदों का नहीं। दरअसल ममता बंगाल में बढ़ती भाजपा की ताकत से डिस्टर्ब हैं। इसके बाद दिलीप घोष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव में कम से कम 26 सीटें जीतकर भाजपा ममता बनर्जी के सपनों की हवा निकालेगी

Spread the love
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    8
    Shares
  •  
    8
    Shares
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •