दोस्त ही निकाला अपहरण का षड़यंत्रकारी
चार अपहर्ता नार्सिंगहोम से गिरफ्तार

फिरोज आलम
कोलकाता। मटियाबुर्ज के राजाबागान थाना के एक कोयला व्यवसायी को पुलिस उसके अपहरण के चौबीस घंटे के मध्य ही बरामद कर उल्लेखनिय सफलता हासिल की है। आरोप है कि उक्त इलाके के कोयला व्यवसायी मो. असलम (22) का अपहरण बदमाशों ने शनिवार की रात लगभग आठ बजे कर लिया था। लेकिन अपनी सूझबूझ से पुलिस ने युवा व्यवसायी मो. असलम को बचा लिया।यही नही पुलिस ने इस मामले में चार अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये बदमाशों में एक असलम का दोस्त भी है। पुलिस ने बताया कि असलम को गार्डेनरीच के एक नार्सिंगहोम की छत से बरामद किया गया। पुलिस फोन के टावर के सहारे उक्त नार्सिंगहोम तक आज भोर पहुंची। पुलिस ने पहले नार्सिंगहोम को चारो ओर से अपने कब्जे में लिया और फिर अपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने देखा की नार्सिंगहोम की छत पर ही असलम को बंधक बना कर रखा गया था। पुलिस ने बताया कि असलम के दोस्त अबू जुनैद ने रात को फोन कर उसे बुलाया और फिर वह काफी रात तक घर नहीं लौटा। तभी देर रात असलम के पिता मो. सकील को अज्ञात फोन आया कि असलम को बंधक बनाकर रखा गया है और वह लोग रुपये लेकर अमुक स्थान पर आये। असलम के पिता मो. सकील ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने एक योजना के तहत असलम के पिता को अपहृताओं से मिलने के लिये कहा। इधर पुलिस फोन के टावर के लोकेशन का पता लगा चुकी थी। फिर क्या था राजाबागान व गार्डेनरीच थाने की पुलिस की संयुक्त टीम सादे पोशाक में उक्त नार्सिंगहोम को घेर लिया और असलम को बचा लिया। पुलिस ने गिरफ्तार चारों बदमाशों के खिलाफ अपहरण सहित कई अपराधिक मामले दर्ज किये है। आज चारों को पुलिस ने ्लीपुर कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट द्वारा चारों को दो दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया है। बहरहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सही तौर पर असलम के अपहरण का सटिक कारण क्या है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •