मालदा से जारी है जाली नोटों का बरामदगी व गिरफ्तारी

मालदा। राज्य का मलदा जिला जाली नोटों का हब बन गया है। उक्त जिले से लगातार जाली नोटों के साथ तस्करों की गिरफ्तारियां हो रही है। इसी क्रम में दो अलग अलग अभियान के तहत 11 लाख के जाली नोट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार की गई है। मालदा के कालियाचक और वैष्णव नगर थाना इलाके से जाली नोटों को बरामद किया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भी एक व्यक्ति को जाली नोटों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात बीएसएफ के जवानों ने कालियाचक 14 माइल इलाके के 34 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से चार लाख के जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बीएसएफ के जवानों ने बताया कि उन्हें देखकर वह व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा लेकिन अंत में पकड़ा गया। उसका नाम विप्लव मंडल है और वह कालियाचक के गोसाई तला का रहनेवाला है। उसके पास दो हजार के 200 जाली नोट बरामद किए गए। इसके बाद उसे कालियाचक पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर दूसरी ओर गुप्त जानकारी के आधार पर वैष्णव नगर थाने की पुलिस ने टाउनशिप मोड़ इलाके में बीएसएफ और सीआईडी के साथ मिल कर अभियान चलाया। इसी दौरान विश्वजीत मंडल और मंग्लू शेख को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 7 लाख के जाली नोट बरामद किए गए।विश्वजीत का घर वैष्णवनगर थाना के जैनपुर ग्राम में है जबकि मंग्लू कालियाचक के गोपालनगर का रहने वाला है। सीआईडी का कहना है कि मंग्लू काफी दिनों से जाली नोटों का कारोबार चला रहा है। उसे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दे कि 27 जून को ईसी साल पांच लाख के नकली नोट के साथ एक युवक को एसटीएफ ने चांदनी चौक इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार इमाम हुसैन (20)  मालदा के वैष्णवनगर स्थित वैद्यनाथ पुर का रहने वाला था। जबकि 21 मई को बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट मार्केट से अब्दुस सर आजाद शेख नामक नामक दो लोगों को एसटीएफ ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। अब्दुस सत्तार भी मालदा का रहने वाला था और आजाद राजस्थान का। उनके पास से 10 लाख के नकली नोट बरामद हुए थे।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •