जमकर हुई मारपीट

हुगली। केन्द्र की मोदी सरकार को आज जहां शहीद दिवस के मंच से ममता बनर्जी ने आड़े हाथ लिया वहीं दूसरी ओर आज सुबह हुगली जिले के आरामबाग महकमे के गोघाट ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस पर आयोजित सभा में धर्मतल्ला जाने के लिए बस छोड़ने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल व्यक्ति का नाम रफीकुल इस्लाम बताया जा रहा है| स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस की सभा में जाने के लिए बस छोड़ने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय बूथ अध्यक्ष बकुल अली के साथ रफीकुल इस्लाम का विवाद हो गया| आरोप है कि इस दौरान बकुल अली ने रफीकुल इस्लाम की जम कर पिटाई कर डाली, जिसमें रफीकुल इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गये| गंभीर रूप से घायल रफीकुल इस्लाम को आरामबाग महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •