नदिया।

जिले के धानतला थाना इलाके के अंगड़ाघाटा स्थित केले के एक बागान से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव टुकड़ों में बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले स्थानीय लोगों ने उक्त शव को देखा तो सनसनी फैली। कारण शव के 12 टुकड़े किये गये थें। प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना है कि अज्ञात महिला के साथ पहले बदमाशों ने कुकर्म किया होगा व फिर उसकी हत्या की होगी। मृतका का परिचय नहीं मिल सका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव के टुकड़ें जहां-तहां पड़े थें। लोगों ने बताया कि जिस तरह से हत्या की गई है वह दिल दहलाने वाला है। कई लोगों का सिर तो शव के टुकड़ों को देखकर चकराने लगा था। उक्त वारदात से लोगों में व्यापक गुस्सा है। पुलिस का मानना है कि महिला जिले से बाहर की हो सकती है। हो सकता है किसी पुरानी रंजीश के कारण ही घटना घटी हो लेकिन कुछ भी कहना मुश्किल है कि आखिर क्या किन कारण से उक्त हत्या को अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और जबतक शव की शिनाख्त नहीं किया जाता तब तक हत्या की गुत्थी का हल नहीं निकलेगा।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •