घटना के बाद रणक्षेत्र में बदला मटियाबुर्ज इलाका
तोड़फोड़ व आगजनी के साथ पथराव व पुलिस पर हमला

कोलकाता। क्रमशा हर रोज महानगर कोलकाता की सड़के सड़क हादसे के कारण खून से लाला हो रही है लेकिन ट्राफिक व्यवस्था की बदहाली दूर ही नही हो रही है। एक सड़क हादसे में सोमवार की रात लगभग 10.30 बजे दो लोगों की मौत के बाद लोगों में गुस्सा फूटा और लोगों ने जमक कर हंगामा करते हुए आगजनी व तोड़फोड़ को अंजाम दिया। घटना मटियाबुर्ज स्थित गार्डेनरीच के इमामबाड़े के पास घटी। पुलिस व लोगों ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने बसों और ट्रक में तोड़फोड़ की। वहीं एक वाहन में आग भी लगा दी। भीड़ने इस दौरान पथावरोध कर हंगामा भी किया। । भीड़ ने पुलिस पर भी ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप है। इस दौरान पुलिस और जनता के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। खबरों के अनुसार अफजल नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से मटियाबुर्ज राजाबागान गया हुआ था और रात 10 बजे के करीब अपने घर लौट रहा था।तभी मामबाजार के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही मो. अफरोज अली और उसकी बेटी मेनहा अली (3) की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अफजल की पत्नी सुल्ताना को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ही गुस्साए लोगों ने वहां खड़े बसों और ट्रकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक वाहन को आग के हवाले भी कर दिया। उन्होंने इस दौरान पथावरोध भी शुरू कर दिया। खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने उन पर भी ईंट-पत्थर फेंके। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा।अंत में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। लोगों का आरोप है कि यहां अवैध तरीके से पार्किंग होती है। रास्ते के किनारे एक के बाद एक ट्रक और बस खड़े रहते हैं।फुटपाथ पर भी कब्जा कर लिया गया है। इधर मौका पाकर ट्रक का ड्राइवर और खलासी भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद इलाके में तनाव पसरा हुआ है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •