कोलकाता। महानगर में अगलगी का क्रम जारी है। नागेर बाजार के बस स्टैंड से सटी एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। शनिवार रात 11 बजे दुकान में आग लगी और उसने दूसरी अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। खबर पाकर मौके पर एक दमकल का एक इंजन पहुंचा और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों का अनुमान है कि गैस रिसाव से आग लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक एक आवाज हुई। इसके बाद ही दुकान में आग लग गई और उसने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इलाके के लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद दमकल को बुलाया गया और रत 12.30 बजे के करीब आग पूरी तरह नियंत्रण कर ली गई। खबर पाकर घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंची। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •