कोलकाता। राज्य के अस्पतालों में आये दिन मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोपों के तहत हंगामा मचता ही रहता है। तमाम घटनाओं के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था लगता है कि इन घटनाओं से सबक ही नहीं लेना चहाता है। ऐसे में एक बार फिर एक बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया व हंगामा खड़ा किया। इन्होंने कर बीसी राय मेमोरियल अस्पताल में तोड़फोड़ की कोशिश भी की। मृत बच्ची के परिवार का आरोप है कि चिकित्सा में लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हुई है। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। मोहम्मद सईद राजारहाट की रहने वाला है। उसकी 18 माह की बच्ची को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इसलिए उसे बुधवार रात बीसी राय मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात 11 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर पाने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सा में लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हुई है। खबर पाकर मौके पर फूलबागान थाने की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। रात करीब दो बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। बहरहाल अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच हो रही है।
Spread the love
  • 12
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    12
    Shares
  •  
    12
    Shares
  • 12
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •