जानलेवा हमले में पत्नी के साथ आरोपी भी घायल
दुष्कर्म के एक मामले में हुई थी आरोपी को जेल भी

रौनक कुमार
मेदिनीपुर। खड़गपुर वार्ड नं 26 के हरिजन कॉलोनी में आज तब लोगों के बीच हड़कंप मच गया जब पहली पत्नी की हत्या के आरोपी एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की भी हत्या की कोशिश की। हलांकि इस बार जानलेवा हमले में पत्नी के साथ आरोपी पति भी घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज स्थानीय निवासी बागो दास ने अपनी दूसरी पत्नी झुमा दास पर आपसी विवाद के दौरान जानलेवा हमला कर दिया। झुमा किसी तरह से बंद दरवाजा को खोलकर अपनी जान बचाने में सफल हो गई । झुमा का आरोप है कि उसके पति ने उसे ईटे व चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना की जानकारी पाकर लोगों में गुस्सा फूट पड़ा व लोगों ने झुमा के पति को जमकर पीटा जिसके कारण बागो भी घायल हो गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने घायल दम्पति को खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज । आरोप है कि बागो दास को 2006 में अपनी पहले पत्नी की भी हत्या के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था लेकिन वह इन दिनों जेल से बाहर था। पुलिस के अनुसार बागो दास को पुलिस ने 2008 में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में भी गिरफ्तार किया किया था और उसे उक्त मामले में सजा भी हुई थी। बागो ने 2012 मे उसने झुमा दास से शादी किया था।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •