कोलकाता। अभी दस दिनों पहले ही पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल अंतर्गत कोलकाता रेलवे स्टेशन पर 39 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ  5 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। अब आज सुबह नाइजीरिया महिला को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त विदेशी महिला डेविड ब्लेसिंग (30) अपने विशेष अंग में प्रतिबंधित मादक पदार्थ छिपा कर रखी हुई थी। डेविड ब्लेसिंग  को मादक पदार्थ के तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के पास से 12 ग्राम कोकिन और 20 एल एसटी मादक ब्लट पेपर बरामद किया गया। महिला को गिरफ्तार करने वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टीम के सामने परेशानी यह थी कि कैसे महिला के विशेष अंग से मादक बरामद किया जाये। ऐसे में महिला को उसके विशेष अंगसे मादक पदार्थ को बाहर निकालने के लिए चिनार पार्क के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सीआइएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह महिला जेट एयरवेज से मुंबई आयी थी। एयरपोर्ट पर उतरते ही महिला की गतिविधियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को संदेह हुआ। उन्होंने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और अंत में मादक पदार्थ बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास और मादक पदार्थ हैं| इसके बाद उसका शारीरिक परीक्षण कराया गया। देखा गया कि उसके गुप्तांग में और मादक पदार्थ हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि महिला यहां मादक पदार्थों की तस्करी के लिए आयी थी। महिला से पूछताछ की जा रही है।
Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •