जाकीर अली/ जेपी शर्मा
कोलकाता। हर कोई अभिभावक चाहता है कि उनके बच्चो को सही शिक्षा मिले। हमे गर्व है कि दुनियां भर की उपेक्षा हमारे देश में तिभाशाली विद्यार्थियों की कमी नही है। हमारे देश में दुनियां के तमाम देशों से ज्यादा प्रतिभाएं हैं। उक्त बात उत्तर चौबीस परगना के कांकीनाड़ा क्षेत्र में विधायक अर्जुन सिंह ने कही। वह इस दिन एक स्वंय सेवी संस्था एन एम्बिशन सोसायटी फार रैटनल एडवाइज द्वारा आयोजित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के टापर छात्र छात्राओं के सम्मान व पुरुस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहें थें। अर्जुन सिंह ने कहा कि सबसे जरुरी है कि बच्चों को उचित मार्ग दर्शन मिले और पढाई से बड़ा कोई संदेश और क्या हो सकता है। देश में तमाम परेशानियों के बाद भी प्रतिभाएं अपना उभर रही है जो सबके लिये गर्व का विषय है। उक्त दौरान माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के टापर छात्र छात्राओं के सम्मान व पुरुस्कार प्रदान किये गये। संस्था के अध्यक्ष जावेद हसरत व सचिव दीपक चक्रवर्ती ने बताया कि उक्त अवसर पर अतिथि स्वामी पारसनाथ गिरी, पार्षद ललन चौधरी व एजाज अहमद आदी मौजूद थे।

Spread the love
  • 15
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    15
    Shares
  •  
    15
    Shares
  • 15
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •