फोरम ने चलाया जागरुकता अभियान

मुर्शिदाबाद। राज्य में आज भी लोग मूलभूत जमीनी सुविधाओं से वंचित है।मुर्शिदाबाद जिले के कुली चौरस्ता इलाके में आज उक्त दृश्य साफ नजर आया जहां लगभग सैंकड़ों महिलाओं ने फोरम फार आरटीआई एण्ड एण्टी करप्सन के बैनर तले राज्य सराकार की व्यवस्था के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान व्यवस्था की कथित नाकामी के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा देखने के लायक था। तमाम महिलाओं ने जी खोलकर अपनी बातों को रखा। फोरम की चेयरपर्सन व अधिवक्ता नाजिया इलाही ने कहा कि यहां आने के बाद दिखा की आज भी इस राज्य में लोग व्यवस्था के उसिनता के शिकार किस कदर से हुए हैं। महिलाओं के हालात काफी खराब है। इन लोगों के बीच उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी गई व इन्हें किस स्तर पर उनका हक मिल सकता है यह बताया गया।

Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •