की दक्षिण चौबीस परगना जिला (पश्चिम) के अध्यक्ष को हटाने की मांग

अध्यक्ष पर लोगों से रुपये की उगाही व पार्टी के खिलाफ कार्य का आरोप

कोलकाता। जहां जिस तेजी के साथ भाजपा का राज्य में प्रभुत्व बढ़ रहा है वहीं पार्टी के बीच आपसी टकराव व खीचतान की घटनाएं भी सामने आ रही है। भाजपा कर्मियों ने दक्षिण चौबीस परगना जिला (पश्चिम) के अध्यक्ष अभिजीत दास बाबी के खिलाफ प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा मचाया। भाजपा कर्मियों ने इस दौरान दक्षिण चौबीस परगना जिला (पश्चिम) के अध्यक्ष अभिजीत दास बाबी को उसके पद से हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि अभिजीत दास बाबी पार्टी विरोधी कार्यो में लिप्त है। यहीं नहीं हंगामा कर रहें भाजपा कर्मियों ने अभिजीत दास बाबी को तृणमूल का दलाल तक करार दिया। भाजपा कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिण चौबीस परगना जिला (पश्चिम) के अध्यक्ष अभिजीत दास बाबी को तुरंत उसके पद से हटाया जाये। उक्त लोगों ने आरोप लगाया कि दक्षिण चौबीस परगना जिला (पश्चिम) के अध्यक्ष तानाशाही कर रहें है और अपनी मन मर्जी प्रार्टी पर थोंपते हैं। गंभीर आरोप तो यह लगाये गये कि अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं के नाम पर तमाम स्थानीय लोगों से रुपये की उगाही करते रहे है। स्थानीय पार्टी नेता स्वपन कुमार मंडल ने आरोप लगाते हुए कहि कि अभिजीत दास बाबी के प्रार्टी विरोधी कार्यों की जानकारी हमलोगों ने दो वर्षों से लगातार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय को दी है, लेकिन मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई बरन बाबी के तमाम अनैतिक कामों पर पर्दा ही रखा गया। मामले की जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष से लेकर राहुल सिन्हा जैसे दिग्गज नेताों को है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी के स्वार्थ के लिये हमलोगों को प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
Spread the love
  • 17
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    17
    Shares
  •  
    17
    Shares
  • 17
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •