कोलकाता। दक्षिण चौबीस परगना जिले के सोनारपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्य की व बच्चो को लेकर फरार हो गया उक्त घटना से इलाके में सनसनी फैली है। पुलिस ने बतया की आज एक महिला गुड़िया रानी का शव बरामद किया गया। सुकांत कानन में एक किराये के घर से उसका शव बरामद किया गया। खबर पाकर सोनारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का अनुमान है कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। वह अपने दो बच्चों और पति के साथ वहां रहती थी। आरोप है उसका पति चुपके से दोनों बच्चों को लेकर चला गया और बाहर से दरवाजा बन्द कर दिया। काफी देर तक कमरे से किसी की आवाज नहीं पाकर मकान मालिक को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपति मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। महिला, पति टिंकू साव और दो बच्चों के साथ वहां रहती थी। एक माह पहले वह यहां भाड़ा पर रहने आते थे।मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •