कोलकाता। राज्य के वन विभाग ने लोगों को हाथियों के हमले से बचाने के लिए मोबाइल अलर्ट सर्विस शुरू की है। दरअसस सीएम ममता बनर्जी ने हाथियों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग को कुछ उपाय करने का आदेश दिया था। इसके उपचार में ही वन विभाग ने यह सेवा शुरू की है। इस सुविधा के तहत वन विभाग हर सुबह हाथियों की गति के बारे में पुलिस, पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देता है। इसके बाद वह सूचना उनके जरिए स्थानीय लोग तक पहुंचती है और परिणामस्वरूप जब हाथी मुक्त रूप से घूमते हैं तो लोग सावधान रहते हैं और उस इलाके में जाने से बचते हैं। यह सर्विस पश्चिमी मिदनापुर और बांकुड़ा में शुरू हो गई है। बांकुड़ा से एक ग्रामीण ने कहा, ‘हमें पंचायत से सूचना मिल रही है, इससे हमें हाथियों के स्थान का पता लग जाता है। इसके बाद हम अपने गांव में लोगों को जानकारी देते हैं। सभी ग्रामीण सावधान हैं और उस रूट पर जाने से बच रहे हैं।’ पुलिस, पंचायत और स्थानीय सभी इस सर्विस से खुश हैं। बांकुड़ा से वन विभाग अधिकारी बुद्धदेब मंडल ने बताया, ‘यह पहल काम कर रही है। अगर लोग सावधान रहे तो हाथियों के हमले टाले जा सकते हैं।’

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •