किया 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

कोलकाता। ‘हमारे देश की 65 फीसद से ज्यादा आबादी 35 वर्ष से कम उम्र वाली है। यह आंकड़ा बेहद महत्वपूर्ण है। हम अगर इस मानव संसाधन का सही तरीके से इस्तेमाल कर उसे मानव पूंजी में नहीं बदल पाए तो यह हाथ से निकला हुआ मौका होगा और इसकी वजह से देश को गरीबी, असमानता, सामाजिक अशांति, एवं अनियमित वृद्धि जैसी सामाजिक-आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ेगा। उक्त बात उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू ने कही। उन्होंने देश की विशाल युवा आबादी को संभावित संपत्ति करार देते हुए उन्हें वास्तविक संपत्ति में बदलने की जरुरत बताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कर पाने से हाथ से मौका निकल जाएगा। उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू आज प्रो. प्रशांत चंद्र महालानोबिस की 125वीं जन्मवार्षिकी पर महानगर में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए अपनी बात को रखा। उप राष्ट्रपति ने 12वें सांख्यिकी दिवस और प्रशांत चंद्र महालानोबिस की 125वीं जन्मवार्षिकी पर 125 रुपये का स्मारक सिक्का और 5 रुपये का सर्कुलेशन सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ब्रात्य बसु समेत अन्य विशिष्ट जन मौजूद थे। सांख्यिकी दिवस पर इस साल का थीम सरकारी सांख्यिकी में गुणवत्ता का भरोसा है। इस दिन सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एवं भारतीय सांख्यिकी संस्थान की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •