नदिया। तमाम गिरफ्तारी मादक पदार्थो की बरामदगी के बाद से कहा जा रहा है यह राज्य मादक तस्करों के लिये मुफिद जगह है। पुलिस ने छापे मार कर 95 किलों गाजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि नदियाजिले के अमिय नारायणपुर इलाके से गुरुवार की रात को पुलिस ने 95 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा से तस्करी के लिए लाकर पकड़ गए आरोपी नुराबुल खान के घर में रखा गया था। बरामद गांजे की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है। इस गांजे को तस्करी नेटवर्क के जरिए कृष्णानगर से होकर बांग्लादेश भेजने की योजना थी। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। बहरहाल उक्त मामले में और भी गिरप्तारी हो तो हैरत की बात नही होगी।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •