कोलकाता। इस खबर को पढ़ कर लोग चौक सकते हैं कि 16 साल के छात्र ने फांसी लगाकर इस लिये खुदकुशी कर ली क्यों कि उसकी मां ने उसे फोन पर पॉर्न विडियो देखने से रोका था। घटना महानगर के के गरिया इलाके की है। जहां एक 16 साल के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह देर रात तक स्मार्टफोन पर पॉर्न विडियो देखता था। उसकी मां ने उससे कई बार मना किया लेकिन जब वह नहीं माना तो उसका मोबाइल छीन लिया। छात्र इसी बात से नाराज था। माध्यमिक परीक्षा में सैकत बोरल को 83 फीसदी नंबर मिले थे। इससे खुश होकर तीन हफ्ते पहले उसके माता-पिता ने उसे एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया था। सैकत की मां मीनू ने बताया कि उन्‍होंने उससे वादा किया था कि अगर वह अच्छे नंबर लाएगा तो उसे स्मार्टफोन गिफ्ट करेंगे। उसे इतिहास में 72 नंबर मिले बाकी सारे विषयों में उसने 80 से ज्यादा नंबर पाए। गणित में उसे 96 नंबर मिले थे। वह जादवपुर विद्यापीठ में पढ़ता था और यहीं उसने विज्ञान विषय से नौंवी कक्षा में प्रवेश लिया था। वह अपना ज्यादातर समय मोबाइल फोन के साथ बिताने लगा। जब तक गर्मी की छुट्टियां चल रही थीं तो उन्होंने उससे कुछ नहीं कहा लेकिन अब पढ़ाई का समय आ गया था। वह दिनरात मोबाइल पर ही लगा रहता। दो दिन पहले उसकी मां ने उससे मोबाइल लेकर देखा तो उसमें वह विडियो था जो सैकत की उम्र के बच्चों को नहीं देखना चाहिए। सैकत की मां ने उससे इस बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन उसे ज्यादा समय स्मार्टफोन पर बिताने के लिए डांटा। मोबाइल वापस लेने के बाद सैकत में ठीक से खाना भी नहीं खाया। उसने कहा कि वह सोना चाहता है। वह अपने छह साल के छोटे भाई के साथ कमरे में सोने चला गया। सुबह सैकत को आठ बजे ट्यूशन जाना था। मीनू ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मीनू ने पड़ोसी के बेटे उज्जल को बुलाया। उसने खिड़की से झांका तो बताया कि सैकत का शव फंदे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर सैकत को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशेषज्ञों की मानें तो पेरेंट्स को ऐसे मुद्दों पर बच्चों के साथ बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। किशोरावस्था में सेक्स के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रबल होती है। गुस्सा दिखाने की बजाए माता पिता को बच्चों के साथ बात करना चाहिए।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •