24 घंटे में गई तीन जान

कोलकाता। अभी उल्टाडांगा इलाके में एक सड़क हादसे में दो बालकों के मौत के 24 घंटे बी नहीं बिते थें कि फिर उक्त इलाके में बेकाबू वाहन की बलि एक और युव चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि उल्टाडांगा इलाके के मोचीबाजार में मंगलवार की रात सड़क  पार करते समय तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे में युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा फूटा। उत्तेजित लोगों ने किया अवरोध। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मोचीबाजार इलाके में पिछले दो दिनों में तीन लोगों की दुर्घटना में मौत को लेकर इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रात को ही पथावरोध कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद करीब 45 मिनट तक युवक रास्ते पर ही पड़ा रहा। अगर पुलिस समय से मौके पर पहुंची होती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने रात भर पथावरोध किया। पुलिस ने बैरिकेड से रास्ते को घेर दिया। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। उल्टाडांगा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना स्थल लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •