हावड़ा।राज्य में अगलगी का क्रम हर रोज जारी है। आज सुबह हावड़ा स्थित बाली के चमरैल रोड इलाके के एक गोदाम में आग लगने के कारण लोगों में अफरा तफरी रही। दमकल के अनुसार आग पार्किंग प्लेस के भीतर स्थित टायर के एक गोदाम में लगी।तड़के भीषण आग लगने से इलाके के लोगों में दहशत भी देखा गया। देखते ही देखते आग फैल और पूरे इलाके में धुएं का अम्बार लग गया| टायर जलने की बदबू से इलाके के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया| स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल के चार इंजन घटनास्थल पर पहुंचे एवं आग पर काबू पाया गया| हालांकि सुबह हुए इस अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई लेकिन बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में लाखों की सम्पति जलकर राख हो गई| आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण ये आग लगी थी| पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वैसे कुछ स्थानीय लोगों को को उक्त आग की घटना में साजिश की गंध भी मिल रही है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •