सीआईडी का दावा आपसी रंजीश में हुई हत्या

हत्या आरोपी पर अपहरण व वारदात को अंजाम देने का आरोप

भाजपा ने लगाया मामले पर लीपापोती का आरोप

पुरुलिया/ कोलकाता।सीआईडी ने पुरुलिया जिले के बलरामपुर ब्लॉक में त्रिलोचन महतो हत्याकांड में मृतक केै एक रिश्तेदार पंजाबी महतो(47) को गिरफ्तार किया है। ऐसे में भाजपा भी सवालों के घेरे में है कि भाजपा अपने जिस पार्टी कर्मी त्रिलोचन महतो की हत्या को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर सवालों की झड़ी लगाती रही है। उक्त मामला ने नया मोड़ ले लिया है।सीआईडी का दावा है कि पुरानी रंजीश के कारण ही पंजाबी ने वारदात वाले दिन यानी 29 मई की शाम को साइकिल से घर लौट रहे त्रिलोचन का पहले अपहरण किया व फिर मृतक के घर से करीब एक किमी दूर ले जाकर गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद उसी ने मृतक के कपड़े उतारे और पैंट के जरिए शव को पेड़ से लटका दिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने त्रिलोचन के पास मौजूद सभी सामान जैसे मोबाइल, पर्स चप्पल, साइकिल आदि को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया था। उसे बलरामपुर थाने में गहन पूछताछ के बाद रविवार गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल फोन और अन्य सामानों को पुलिस ने जब्त किया है। हत्या की वजह को समझने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हत्या के बाद पेड़ पर टांग दिए गए त्रिलोचन महतो के शव पर पोस्टर चिपकाया गया था और लिखा गया था कि सिर्फ 18 साल की उम्र में भाजपा करने की यह सजा दी गई है।उक्त हत्याकांड को लेकर राज्य की राजनीति में बवण्डर खड़ा हो गया है।  देश भर में उक्त मामले पर तृणमूल की आलोचना हुई थी और दावा किया गया था कि पुरुलिया में पंचायत चुनाव में भाजपा की भारी जीत से बौखलाए तृणमूल के लोगों ने त्रिलोचन की हत्या की है। अमित शाह ने ममता बनर्जी पर लगाया था आरोप इस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट कर ममता सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म है।वहां लोगों की हत्या की जा रही है ताकि विपक्ष का सफाया किया जा सके। भाजपा ने सीआईडी के दावे को नकारा भले ही सीआईडी दावा कर रही हैं कि त्रिलोचन की हत्या पंजाबी महतो ने की है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अभी भी इसे जांच को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश बताया है। स्थानीय भाजपा के एक नेता ने बताया कि असली अपराधियों को बचाने के लिए त्रिलोचन के संबंधियों को फंसाया जा रहा है। पुलिस ने राजनीतिक हत्या को पारिवारिक दुश्मनी में बदलने की कोशिश कर रही है।वैसे प्रदेश भाजपा के नेता उक्त मामले पर लीपापोती का आरोप लगा रहें हैं।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •