एक सिपाही गंभीर तौर पर घायल

जलपाईगुड़ी। राज्य में सड़क हादसों में लोगों का मौत का क्रम जारी है। एक सड़क हादसा में पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना जलपाईगुड़ी के राजगंज के पास फाटापुकुर में आज सुबह की है। सड़क हादसा में एक पुलिस कॉन्स्टेबल घायल भी हो गया है। सूत्रों के अनुसार सुबह एक पुलिस वैन पुरुलिया से जलपाईगुड़ी लौट रही थी तभी फाटापुकुर के निकट वैन का एक पहिया अचानक फट गया। जिस दौरान वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पोखरा में गिर गई। हादसे के वक्त पुलिस वैन में तीन कॉन्स्टेबल सवार थे, दुर्घटना के बाद वैन में फंसे तीनों कांस्टेबल को स्थानीय निवासियों की मदद से बाहर निकाला गया। तीनों घायल पुलिस कांस्टेबल को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान दो कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। जबकि एक का इलाज चल रहा है। उक्त घटना को लेकर स्थानीय लोग व्यवस्था पर ही सवाल उठा रहें हैं।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •