उग्र भीड ने किया वाहन में तोड़फोड़ व हंगामा

नदिया। पुलिस की गाड़ी के धक्के से एक युवक पलास विश्वास के घायल होने की घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा व लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। घटना नदिया जिले के कल्याणी के चांदमारी रेलतला मोड़ के पास घटी। जानकारी के शुक्रवार रात नौ बजे के करीब पुलिस की एक गाड़ी ताहेरपुर से कल्याणी की ओर जा रही थी। गाड़ी में चालक सहित दो सिविक पुलिस थे। इसी दौरान पलास बाइक से दूसरी ओर से आ रहा था। तभी नियंत्रण खोते हुए गाड़ी ने पलास की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पलास घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पलास को तुरंत जेएनएम अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद चालक और सिविक पुलिस कर्मियों को गाड़ी से उतारकर पीटा और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी से दो बोरा गांजा बरामद हुआ है। जल्दबाजी में गांजा ले जाने के कारण ही दुर्घटना घटी। लोगों ने गांजा को सड़क पर फेंक दिया। खबर पाकर मौके पर पहुंचे कल्याणी थाने के आईसी को घेरकर लोगों ने प्रदर्शन किया।बाद में कल्याणी के एसडीपीओ और चाकद थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस विषय में पुलिस सुपर से बातचीत नहीं हो पाई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •