कोलकाता। राज्य में भाजपा कर्मियों की हत्या का मामला आज देश की राजधानी नई दिल्ली में गरम रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं की हत्या को लेकर वहां की सरकार के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यहां बंग भवन के बाहर प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की।पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्याओं को रोकने’, ‘बंगाल में राजनीतिक हिंसा को रोकने’ और ‘बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर चुप्पी क्यों’ के पोस्टर लिए हुए थे।दक्षिण दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने बताया, ममता बनर्जी भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश रच रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा राज्य के लोगों में दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि इस साल पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और उन्होंने इस मुद्दे पर दूसरी पार्टियों की चुप्पी पर हमला बोला।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •