बगीचे से मिली लाश

कोलकाता। खुशियो की ईंद का मजा तब विष्णुपुर थाना के रसखाली राम कृष्णपुर में मातम में बदल गया जब यहां के एक युवक की लाश लोगों को एक बगीचे से मिली। पुलिस ने बताया कि दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर थाना के रसखाली रामकृष्ण पुर में आज सुबह घर के सामने बगीचे से एक युवक कैफ सापुई (20) का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। कैफ सापुई बेरोजगार था और बेरोजगार रहने के कारण मानसिक अवसाद से पीड़ित था। इसलिए उसने खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि कैफ बेरोजगार था और उसके पिता ऐनुल सापुई ऑटो चलाते हैं। उसी से पूरे परिवार की रोजी-रोटी चलती है। प्रतिदिन वह अपने पिता के साथ एक ही कमरे में सोता था। गुरुवार रात उसके पिता किसी पड़ोसी को देखने अस्पताल गए थे और जब देर रात लौटे तो देखा कि कैफ अपने बिस्तर पर नहीं है। इसके बाद आज सुबह घर के सामने बगीचे में उसका शव सफेदा के पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में मातम फैल गया है। कुछ लोगों ने बताया कि कैफ इस बार जोरदार तरीके से ईंद मनाना चाहता था।

Spread the love
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    9
    Shares
  •  
    9
    Shares
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •