पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

कोलकाता। गंदा है लेकिन तमाम लोगों के लिये यह एक धंदा भी है। पुलिस ने लोगों से मिली सूचना के बाद सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पाश इलाके के तौर पर जाने जाने वाले साल्टलेक के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गुरुवार देर रात सीआईडी ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में होटल का मैनेजर, एक एक महिला और पुरुष दलाल के अलावा होटल के तीन अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके चंगुल से छह लड़कियों को बचाया गया है। देह के धंदे से आजाद की गई लड़कियों में दो नाबालिग हैं। बताया जाता है कि साल्टलेक के सेक्टर 03 स्थित ग्रीन शेल्टर गेस्ट हाउस के तीन कर्मचारियों की मदद से होटल का मैनेजर होटल में ठहरे लोगों तक लड़कियां सप्लाई करता था। गिरफ्तार महिला और पुरुष दलाल राज्यभर से नाबालिग बच्चियों और अन्य युवतियों को बहका कर यहां लाते थे। लंबे समय से इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही थी। गुरुवार देर रात तलाशी अभियान चलाकर सीआईडी की टीम ने इन लोगों को गिरफ्तार किया। वैसे बता दें कि इससे पहले बी महानगर में तमाम जगहों पर सेक्स सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ व गिरफ्तायां हो चुकी है।

Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •