सिलीगुड़ी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का सिक्किम दौरा आज रद्द हो गया। वह आज सुबह 11:00 बजे के लगभग एयर फोर्स के विशेष विमान से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। बागडोगरा से वह हेलीकॉप्टर से सिक्किम जाने वाले थे। लेकिन सिक्किम में खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नही भर सका, इसलिए उन्हें सिक्किम की यात्रा स्थगित करनी पड़ी।बागडोगरा एयरपोर्ट पर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने उनका स्वागत किया। बागडोगरा से उपराट्रपति वेंकैया नायडू असम के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वह अरुणाचल प्रदेश जाएंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •