नई दिल्ली/जयपुर। देश की राजधानी दिल्ली में राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भाजपा का बैठकों का दौर जारी है। राजस्थान हाउस में हुई इस बैठक में राज्यसभा सांसद मदनलाल सेनी के साथ राजेन्द्र राठौड़, राजपाल सिंह शेखावत, श्रीचंद कृपलानी, अशोक परनामी, डॉ रामप्रताप, अरुण चतुर्वेदी, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, रामनारायण ड़ुडी शामिल हुए। बैठक में शामिल नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ बीकानेर हाउस में भोजन के बाद दोपहर तीन बजे प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ जारी है। कयास लगाये जा रहे है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गाज गिर सकती है तो वहीं भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो तो हैरानी की बात नहीं होगी। बहरहाल भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव का नाम सामने आ रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •