अगले 24 से 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

कोलकाता। कविवर माखनलाल चतुर्वेदी की ने लिखा था कि, कैसा छंद बना देती हैं,बरसातें बौछारों वाली, निगल-निगल जाती हैं बैरिन
नभ की छवियाँ तारों वाली । राज्य के लोग गर्मी व उमस से परेशान है वर्षारानी को जैसे इन पर तरस ही नही आ रहा है। बहरहाल हम यह नहीं बता सकते है कि तरस आने के बाद इस महानगर कोलकाता में वर्षारानी अपना प्रेम बरसाएगी या फिर वर्षारानी का प्रकोप झेलना होगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का मजबूत क्षेत्र विकसित होने के कारण महानगर कोलकाता और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार 24-48 घंटे में बारिश के बंगाल में प्रवेश की संभावना है। वैसे तो पहले से ही राज्य में वज्रपात तथा बारिश का दौर शुरू हो गया है। राज्य के करीब सभी जिलों में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में में महानगर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा तथा 13.3 मिली मीटर बारिश हुई। उत्तर से लेकर दक्षिण बंगाल के प्रायः सभी जिलों में हल्की से भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव सक्रिय हुआ है लेकिन वह काफी कमजोर है। अब वह पिछले 12 घंटों में काफी मजबूत हो चुका है। इसके कारण महानगर सहित पूरे बंगाल में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। खैर सकरात्मक सोच के साथ वर्षारानी का स्वागत तो होना ही चाहिए।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •