GOOD NEWS

पटना। नीतीश सरकार द्वारा बिहार में शराब पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने का देशभर में खूब चर्चा हुई थी व सभी ने सराहना की थी। शराबबंदी के बाद बिहार सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब गुटखा और पान मसाले पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है, हालांकि यह प्रतिबंध फिलहाल एक साल के लिए लगाया गया है। राज्‍य सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार में गुटखा व पान मसाला के उत्पादन, बिक्री, ढुलाई, प्रदर्शन समेत  भंडारण पर एक साल तक के लिए पूर्ण रुप से पाबंदी लगा दी गई है। यह प्रतिबंध आज 21 मई यानी शनिवार से प्रभावी होगा। सरकार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए खाद्य विभाग से जुड़े अधिकारियों को जांच और छापेमारी का निर्देश दिया है। इस मामले में दोषी पाए गए लोगों पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य संरक्षा आयुक्त ने कहा कि यह आदेश जनहित के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •