घायल दम्पति की स्थिति नाजुक

बांकुड़ा। राज्य में सड़क हादसों का क्रम थम नहीं रहा है। एक बार फिर खूनी चक्कों ने जहां दो बच्चो की जान ले ली वही उक्त सड़क हादसे में घायल दम्पति की स्थिति नाजूक है। पुलिस ने बताया कि बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर के राधानगर गांव के पास शनिवार रात एक लॉरी के टक्कर से साइकिल सवार दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार दंपति घायल हो गए। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब आठ बजे जयरामपुरा निवासी पति गणेश व पत्नी रिया भुइंया अपने दो बेटे के साथ बिष्णुपुर के राधानगर से मेला देखकर साइकिल से लौट रहे थे। इसी बीच राधानगर के हरिमुड़ी खाल के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित लॉरी ने उनकी साइकिल में टक्कर मारी दी। हादसे में दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राधानगर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद लॉरी चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। घटना की खबर पाकर मौके पर बिष्णुपुर थाने की पुलिस पहुंची और लॉरी को जब्त कर चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना को लेक लोगों का गुस्सा भी भड़का।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •