प्रदेश में आदित्य दूसरे स्थान पर
देश में बिहार की पायल हुई अव्वल

कोलकाता। मेडिकल भर्ती के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का परिणाम आज घोषित हो गया है। आये परिणाम के अनुसार बिहार की पायल कुमारी ने 99.99 फीसद अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है। वहीं राज्य के ऋत्विक कुमार साव ने बंगाल में पहला स्थान प्राप्त किया है। ऋत्विक को 676 नंबर मिले हैं। बंगाल टॉप करने के साथ ही उन्होंने पूरे देश में 13वां स्थान प्राप्त किया है। ऋत्विक ने कहा कि अगर दिल्ली के टॉप रैंक वाले कॉलेजों में से अगर किसी में उन्हें चांस मिलता है तो वे वहां से पढ़ाई करना चाहते हैं। ऋत्विक के साथ ही महानगर कोलकाता के आदित्य सरावगी राज्य में दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें पूरे देश में 39वां स्थान मिला है। साथ हीबंगाल से सौनक मजूमदार और आर्चिष्मान मजूमदार ने भी पूरे देश में अच्छे परिणाम पेश किया है। इन्हें क्रमश: 267 व 279 वां स्थान मिला है।भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछने पर इन लोगों ने कहा कि फिलहाल उनका इरादा देश में ही पढ़ाई करने का है। हालांकि राज्य में बेहतर परिणाम लाने वाले इन छात्रों ने बंगाल के बाहर दिल्ली या बेंगलूरू के किसी मेडिकल कॉलेज में जाकर पढ़ाई करने की इच्छा जताई है। नीट के लिये इस बार 13 लाख 26 हजार 725 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 7 लाख 14 हजार 652 छात्र पास हुए। कुल पासिंग प्रतिशत करीब 54 रहा है। बिहार की कल्पना कुमारी ने फिजिक्स में 180 में से 171 अंक, कैमेस्ट्री में 180 में से 160 अंक और बायोलॉजी में 360 में से 360 अंक हासिल किए हैं। उन्हें कुल 720 में से 691 अंक मिले हैं। 99.99 पर्सेंटाइल के साथ कल्‍पना कुमारी को देशभर में पहला स्‍थान हासिल हुआ है।परीक्षा में कुल 580648 पुरुष उम्मीदवार और 746076 महिला उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •