कोलकाता। भले ही खाप पंचायत की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख ने कहा है कि कोई भी बालिग लड़का और लड़की शादी कर सकते हैं। कोई भी खाप पंचायत या फिर संस्था उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक सकती है। लेकिन इसके बाद भी खाप पंचायत के नाम पर की जाने वाली हत्याओं का क्रम थमा नही है। इस राज्य के विष्णुपुर में भी खाप पंचायत के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस व स्थानीय सूत्रो ने बताया कि दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर थाना के काजीरहाट में कथित अवैध संबंधों को लेकर बुलाई गई काप पंचायत में हुए विवाद के दौरान रात एक युवक आजाद मंडल (33) की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कहा जा रहा है कि मृतक आजाद मंडल ने स्थानीय एक क्लब सदस्य पर गोली चलाया था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ एक युवक के अवैध संबंधों को लेकर खाप पंचायत बुलाई गई थी। आजाद उस युवक का संबंधी था। उसे भी वहां बुलाया गया। इसी दौरान आजाद का क्लब के अन्य सदस्यों के साथ विवाद हो गया और आरोप है कि इसी बीच आजाद ने आलमगीर मंडल नामक एक सदस्य पर गोली चला दी। इससे गुस्साए लोगों ने आजाद को बुरी तरह पीटा और तेज हथियार से वार कर उसे अधमरा कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घायल आलमगीर को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना को लेकर इलाके में रोष व्याप्त हो गया। विष्णुपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बहरहाल मामले पर लीपापोती की कोशिश भी की जा रही है। पुलिस द्वारा भी विस्तृत जानकारी देने से कतराया जा रहा है। मामले में अभीतक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •