जाकीर अली
हुगली। आखिर कर सीआईडी ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में भाजपा नेता ज्योतिर्मय चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर ही लिया। सीआईडी सूत्रो ने बताया कि ज्योतिर्मय चक्रवर्ती को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में शनिवार की रात उनके वैद्यबाटी स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ज्योतिर्मय चक्रवर्ती है भाजपा के सांगठनिक जिले हुगली की जिला कमेटी के सदस्य हैं| उन्होंने एक जून को अपनी फेसबुक वाल पर एक पोस्ट किया था जो कि भ्रम फैलाने वाला था| इसलिए सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया| भाजपा के जिला हुगली के अध्यक्ष भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी पार्टी अपने कार्यकर्ता के साथ है| सोशल मीडिया पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भी कई बार भ्रम फैलाने वाली जानकारियां डाली जाती हैं जो सीआइडी को नहीं दिखती| इस मामले में सीआईडी का अति सक्रिय होना उनकी निष्पक्षता पर संदेह खड़ा करता है। बहरहाल उक्त मामले पर भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिया जा सकता है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •