कोलकाता। दक्षिुण 24 परगना के भांगड़ में पावर ग्रिड विरोधी आन्दोलन के नेता अलीक चक्रवर्ती को आज स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अलीक को दस दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। अलीक ने मीडिया कर्मियो के साथ बातचीत में कहा कि उसे गिरफ्तार कर आन्दोलन को कुचला नही जा सकता है। उसे देर रात भुवनेश्वर से बारूईपुर लाया गया था। भुवनेश्वर के कलिंग अस्पताल के सामने से उसे गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ भांगड़ में मशाल रैली भी निकाली गई थी। इसके विरोध में पथावरोध कर धरना-प्रदर्शन किया गया। आन्दोलनकारियों ने बताया कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। वह बीमार अवस्था में भर्ती थे तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। आन्दोलन कारियों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग के साथ उन्हें रिहा करने की भी बात कही है। बता दे कि पावरग्रिड परियोजना के खिलाफ हिंसक आंदोलन में शामिल माकपा रेड स्टार नेता अलीक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी से कुछ दिनों से शांत भांगड़ फिर सुलग उठा था। गुरुवार की रात से ही हावड़ा-लाउहाटी रोड जाम कर विरोध जताया जा रहा है, जो शुक्रवार को और उग्र हो उठा।जमी जीविका व वस्तुतंत्र रक्षा कमेटी के बैनर तले बकडोबा, पद्मपुकुर, नतूनहाट और खामारआइच आदि इलाकों के सभी प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया गया था। जगह-जगह बांस और टायर जला दिए गए, ताकि कहीं से पुलिस गांव में प्रवेश नहीं कर सके। इस कारण उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। ये सभी इलाके पावरग्रिड परियोजना से सटे हैं। गांव वालों ने अलीक को अविलंब रिहा नहीं करने पर और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •