भाजपा सहित बजरंग दल व माओवादी की भूमिका पर उठायी उंगली

कोलकाता। आज फिर राज्य के पुरुलिया जिले में शव बिजली के खंभे से लटका हुआ मिला.कथित भाजप कर्मी का शव पाये जाने से राज्य की सियासत में आरोप प्रत्यारोप शुरु हो गये है। इधर पुरुलिया में ताबड़तोड़ दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर भाजपा इन हत्याओं के लिए पूर्ण रूप से तृणमूल कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर रही है। वही भाजपा की ओर से लगाए आरोपों पर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्विटर पर ही पलटवार किया। ब्रायन ने कहा कि हम ऐसी हत्या की निंदा करते हैं। सभी पक्षों से मामले की जांच हो और इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए। रायन ने इन घटनाओं में भाजपा, बजरंग दल और माओवादी की मिलीभगत का भी इशारा किया है। ब्रायन ने दोनों मामलों के झारखंड सीमा से सटे इलाके में होने पर भी सवाल खड़े किए हैं और कहा कि झारखंड सीमा की इसमें क्या भूमिका हो सकती है। गौरतलब है कि दोनों मामले जिस इलाके में हुए हैं, वह  बंगाल का झारखंड की सीमा से सटा इलाका है। साथ ही इससे पहले जिस भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई वह भी उसी इलाके में हुई है
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •