वी. रामबाबू के घर पर की गई गोलीबारी से अब भी दहशत

आरोपी सुब्रत जाना उर्फ बुबाई.

रौनक कुमार शंकर
पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर के बहुचर्चित श्रीनू नायडू हत्याकांड में जेल की सलाखों के पीछे रह रहें माफिया डॉन वी. रामबाबू के घर पर की गई गोलीबारी की घटना में खड़गपुर की न्यु टाउन थाने की पुलिस ने एक आरोपी सुब्रत जाना उर्फ बुबाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि बुबाई ने पैसे देकर माफिया डॉन वी. रामबाबू के घर पर गोलबारी को अंजाम दिलाया है। इधर मामले पर बुबाई से बात करने पर उसने उक्त आरोपो को खारिज करते हुए खुद को बेकसूर बताया। वैसे पुलिस सीसीटीवी के फुटेज का जांच कर रही है। बता दे कि 24 घंटे पहले ही खड़गपुर के बहुचर्चित श्रीनू नायडू हत्याकांड में जेल की सलाखों के पीछे रह रहें माफिया डॉन वी. रामबाबू के घर पर शुक्रवार सुबह की गई गोलीबारी की गई थी। उक्त घटना से से एक बार फिर जहां खड़गपुर सहित जिले में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से ही पुलिस सहित आम लोगों में भी इस बात को लेकर हैरत थी कि इस माफिया डॉन के घर पर गोलीबारी किन लोगों ने की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खड़गपुर के मलंचा स्थित रामबाबू के घर पर दो मोटर साइकिलों से चार अज्ञात लोगों ने दनादन चार राउण्ड फायरिंग की और फिर तेज रफ्तार के साथ भाग गये। घटना स्थल से पुलिस ने कारतूस के खोल बरामद किये हैं। बहरहाल पुलिस खबर के लिखे जाने तक घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को आधार मान कर जांच कर रही है। जो सीसीटीवी की फुटेज मिले है उसमे वारदत स्थल पर दो मोटर साइकिलों से चार अज्ञात लोगों को तेज रफ्तार के साथ भागते देखा गया है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है लोगो द्वारा फिर खूनी गैंगवर की अशंका से इंकार नही किया जा रहा है। वैसे रामबाबू के घर पर की गई गोलीबारी से अब भी दहशत है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •