जाकीर अली
हुगली। पुरुलिया में भाजपा नेता की हत्या सहित बाजपा समर्थकों व कर्मियों पर हमले के बाद आज राज्य सहित हुगली जिले में भी भाजपा समर्थकों ने उक्त घटनाओं के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया। जिले के भाजपा सचिव रामक्रीत यादव के नेतृत्व में मोगरा थाने का घेराव किया गया एक ज्ञापन भी सौंपा गया। रामक्रीत यादव ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में मुस्लिम तुष्टिकरण को पनाह दी जा रही है जो खतरनाक है। कानून व्यवस्था की धज्जियां खुद सत्तारुढ़ पार्टी के लोग उड़ा रहे हैं और आदीवासी समाज के लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है। पुरुलिया जिले में दलित भाजपा नेता का शव जंगल में एक पेड़ से लटकता पाया गया था। नेता की शर्ट पर बंगाली में लिखा था तो तुम मारे गए। यह भी कहा जा रहा है कि उसके पास से एक नोट भी बरामद हुआ जिसमें लिखा था कि भाजपा में शामिल होने की वजह से उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान नुपूर दास,संदीप साधुखां, राजीव कुमार महतो व अर्जुन कुमार सिंह आदी सैंकड़ो भाजपाई मौजूद थे।

Spread the love
  • 22
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    22
    Shares
  •  
    22
    Shares
  • 22
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •