पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
सड़क पर उतरी इंटक सहित कई केंद्रीय ट्रेड यूनियन

फिरोज आलम
कोलकाता। पेट्रोल-डीज़ल पिछले कई सप्ताह से लगातार महंगा होता जा रहा है लेकिन सरकार पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स घटाने को तैयार नहीं है। ऐसे में हमारे पास सड़क पर उतरने के अलावा कोई चारा नही है। केंद्र सरकार द्वारा ईंधन और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है तो यहां की राज्य सरकार मौन रखकर इसका जैसे विरोध कर रही है। उक्त आरोप आज मौलाली क्रॉसिंग में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कमारु ज्जमांन कमर ने लगाया। वह इस दिन महानगर में ईंधन और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में बोल रहे थें। साथ ही केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से वाममोर्चा नेता सूर्यकांत मिश्र, अनादी साहु, श्यामल चक्रवर्ती, क्षिति गोश्वामी,आरएसपी के क्षिति गोश्वामी,मनोज भट्टाचार्या फार्वड ब्लाक के हाफिज अली आदी ने भी मौजूद होकर विरोध प्रदर्शन को समर्थन किया। महानगर के कुल 12 जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कमारु ज्जमांन कमर ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईंधन और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर राज्य सरकार विरोध का दिखावा कर राज्य के लोगों के साथ छलावा कर रही है। राज्य सरकार चाहे तो अपने स्तर पर इस राज्य में राज्य सरकार लगाया ईंधन और डीजल की कीमतों में कमी कर लोगों को राहत दे सकती है लेकिन विरोध की राजनीति के अलावा और कुछ नही हो रहा है। इस दौराव इंटक के राहुल प्रियेश तिवारी, शेख समद, दिवेन्द्रु मित्रा, तन भद्र बिद्दीत पोद्दार आदी ने अपनी बात कही

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •