कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश भर में बढ़ते पेट्रोल, डीजल की कीमतों को लेकर चिंता व्यक्त की है। आज किए ट्वीट में सुश्री बनर्जी ने लिखा ईंधन की कीमतें बार-बार बढ़ रही हैं। सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कृषि, परिवहन और आम लोगों को बोझ उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी के साथ कीमत नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से कारगर कदम उठाने का आग्र्रह भी किया है। गत 14 दिनों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ममता ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती हुई कीमतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार को कदम उठाना चाहिए। ममता ने ट्विटर पर लिखा, ”ईंधन की कीमत लगातार बढ़ रही है। पूरा देश इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कृषि, यातायात और आम लोग महंगाई का बोझ झेलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसे हालात की अनदेखी करने के बजाय केंद्र सरकार इस पर समाधान मूलक गंभीर कदम क्यों नहीं उठा रही है? उन्हें कुछ करना होगा।” इसके पहले भी ममता बनर्जी पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। ममता ने कहा था कि लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को लेकर आम जनता की परेशानियों के बारे में सोचकर वे परेशान हैं। जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार को कदम उठाना चाहिए। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस युवा विंग की ओर से बीते सप्ताह तीन दिन महानगर समेत जिलों में तेल की अनियंत्रित कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में जुलूस निकाले गए थे।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •