सास सहित दो लोग गिरफ्तार

रौनक कुमार शंकर
पश्चिम मोदिनीपुर। दुनियां जब चांद तारों की दुनियां में बसने के लिये नित नये तरीको का जुगाड़ लगा रही है वहीं इसी युग में एक एक गृहवधु को महज इसलिये जिन्दा जलाकर हत्या करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया क्यों कि वह सांवली थी। पुलिस ने बताया कि खड़गपुर स्थानीय पुलिस थाने के तहत चकोमाचामपुर गांव में एक गृहवधु श्रावणी माइती लगभग 80 प्रतिशत जल गई है और उसका इलाज चल रहा है। श्रावणी माइती के पिता नितई बेरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की शादी दो साल पहले सौरभ से हुई हुई थी। कुछ दिन पहले भी मेरी बेटी श्रावणी माइती को सांवले रंग के कारण उसकी सास सुमित्रा व दामाद सौरभ ने मारा पीटा था। लेकिन बातचीत व आपसी समझौते के बाद मामला सुलझ गया। आज सुबह श्रावणी पर केरोसिन डाल कर उसे आग लगा दी गई। श्रावणी को खड़गपुर उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों कहना है कि श्रावणी की स्थिति अत्यंत नाजुक है। पुलिस ने मामले में सास सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •