दो गिरफ्तारों से पूछताछ जारी

मुर्शिदाबाद। इधर राज्य में पीएम मोदी व बांग्लादेश की पीएम की आगवानी के लिये जहां पूरी व्यवस्था अलर्ट थी वही दूसरी ओर मुर्शिदाबाद से 98 किलो विस्फोटक बरामद का होने से तमाम तरह की आशंकाओं का जन्म हो रहा था। जी हां पीएम मोदी व बांग्लादेश की पीएम की इस राज्य में आगमन से कई घंटे पहले आज सुबह मुर्शिदाबाद के निमतीता से बारूद के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सूती थाना अंतर्गत नतूनचान्द्रा स्थित आरोपियों के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। गुप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह समशेरगंज थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर मंग्लू खान और सादेकु खान नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बारूद बरामद किया गया। इसके बाद सूती थाना अंतर्गत नतूनचान्द्रा स्थित आरोपियों के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। उन्होंने इतनी मात्रा में घर में विस्फोटक क्यों रखा था, इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बहरहाल यह पता नही चल सका है कि उक्त विस्फोटक किस उद्देश्य से लाये गये थे।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •